NEET UG 2025 का रिजल्ट आ चुका है। अगर आपका स्कोर कम है, तो भी MBBS में एडमिशन के ऑप्शन्स अभी खत्म नहीं हुए हैं। North India में कई ऐसे प्राइवेट मेडिकल कॉलेज हैं जहाँ कम स्कोर पर भी एडमिशन मिल सकता है। इन कॉलेजों की फीस भी दूसरे प्राइवेट कॉलेजों की तुलना में थोड़ी कम होती है और इनमें एडमिशन स्टेट काउंसलिंग के ज़रिए होता है।
List of Cheapest Private Medical Colleges in North India
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)
| कॉलेज का नाम | स्थान | अनुमानित वार्षिक फीस |
|---|---|---|
| Rama Medical College | हापुड़ | Rs. 13,09,968 |
| Hind Institute of Medical Sciences | बाराबंकी | Rs. 14,04,734 |
| Krishna Mohan Medical College | मथुरा | Rs. 11,73,856 |
| Mayo Institute of Medical Sciences | बाराबंकी | Rs. 11,21,162 |
| Saraswati Medical College | उन्नाव | Rs. 11,59,610 |
दिल्ली-NCR
| कॉलेज का नाम | स्थान | अनुमानित वार्षिक फीस |
|---|---|---|
| Sharda University | ग्रेटर नोएडा | Rs. 12,69,319 |
| NCR Institute of Medical Sciences | मेरठ | Rs. 12,19,917 |
| Rohilkhand Medical College | बरेली | Rs. 15,60,301 |
| Subharti Medical College | मेरठ | Rs. 11,85,133 |
हरियाणा (Haryana)
| कॉलेज का नाम | स्थान | अनुमानित वार्षिक फीस |
|---|---|---|
| World College of Medical Sciences | झज्जर | Rs. 12,00,000 |
| Adesh Medical College | अंबाला | Rs. 12,00,000 |
| N.C. Medical College | पानीपत | Rs. 12,00,000 |
What is required to get admission with low scores?
- NEET में क्वालिफाई करना ज़रूरी है – जनरल कैटेगरी के लिए 144 मार्क्स और आरक्षित कैटेगरी (SC/ST/OBC) के लिए लगभग 113 मार्क्स है।
- मैनेजमेंट और NRI कोटा के ज़रिए सीट मिलने के चांस ज़्यादा होते हैं।
- स्टेट काउंसलिंग में हिस्सा लेना जरूरी है – कई कॉलेज सिर्फ काउंसलिंग के थ्रू ही एडमिशन देते हैं।
- कॉलेज की मान्यता और फीस स्ट्रक्चर की सही जानकारी होना ज़रूरी है।
Important Note
- समय पर काउंसलिंग फॉर्म भरें और विकल्पों की विस्तृत सूची तैयार रखें।
- कॉलेज का NMC अप्रूवल और इन्फ्रास्ट्रक्चर जांचें।
- मैनेजमेंट कोटा सीटों की जानकारी पहले से जुटाएं।
- यदि ज़रूरत हो तो किसी भरोसेमंद काउंसलिंग प्लेटफॉर्म से मार्गदर्शन लें।
Read Also: ये हैं UP के 7 बेस्ट Medical College जहाँ आप कम NEET Score पर भी ले सकते हैं Admission
Read Also: NEET UG 2025: जान लें काउंसलिंग से पहले MCC की ये एडवाइजरी, नहीं तो पड़ सकता है पछताना!
Disclaimer: उपरोक्त दी गई फीस केवल ट्यूशन फीस (प्रति वर्ष) है, जो कॉलेज और श्रेणी (General/OBC/SC/ST/NRI आदि) के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। इसके अतिरिक्त, अन्य शुल्क जैसे कि होस्टल फीस, सुरक्षा शुल्क (Security Deposit), विविध शुल्क (Miscellaneous Charges), कैपिटेशन फीस (Capitation Fee) आदि भी लागू हो सकते हैं। किसी भी कॉलेज में एडमिशन लेने से पहले उसकी ऑफिशियल वेबसाइट या काउंसलिंग पोर्टल से पूरी जानकारी ज़रूर प्राप्त करें।